पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, 3500 रुपये कैश और फर्जी आधार कार्ड बरामद
रेल पुलिस ने शनिवार को पटना जंक्शन से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान लूटी गई मोबाइल, ₹3500 कैश और फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दरअसल यह पूरा मामला 7 फरवरी का है। जब एक युवक से इमरजेंसी कॉल करने का बहाना बनाकर चोर ने उससे उसका मोबाइल मांगा और मौका देखते ही फरार हो गया।