पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में बोले कांग्रेस नेता उदित राज, कहा- कांग्रेस पार्टी और राजद के दबाव में बिहार में दी गई लाखों नौकरियां
कांग्रेस नेता उदित राज ने शनिवार को पटना के सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां-जहां बीजेपी की सरकार आती है वहां सरकारी नौकरियों पर सबसे पहले मार पड़ती है। बिहार में कांग्रेस और राजद के दबाव में लाखों की संख्या में सरकारी नौकरी दी गई।