पटना ग्रामीण: मुसल्लहपुरहाट में श्री साई बाबा का 14वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया.
राजधानी पटना के मुसल्लहपुरहाट मे श्री साई बाबा का 14वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया. बता दे की जदयू के युवा नेता विक्की मेहता के साथ दिलीप मेहता और नीलम देवी ने 17 फरवरी 2010 को मुसल्लहपुरहाट साई मंदिर की नींव रखी थी. तब से लेकर अब तक हर साल 17 फरवरी को साई बाबा का स्थापना दिवस मनाया जाता है