केशकाल: NH-30 दादरगढ़ के पास दो ट्रकों की आपस में हुई टक्कर, हादसे के बाद लगा मेगा जाम, केशकाल पुलिस जुटी जाम खुलवाने
नेशनल हाईवे पर फिर हुआ हादसा, नेशनल हाइवे 30 दादरगढ़ के पास शुक्रवार की सुबह दो ट्रक की आपस मे टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया । जहा रोड के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। वही हादसे और जाम की सूचना पर केशकाल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने में जुटी गई। दोनो ओर से वाहनों को एक एक कर धीरे धीरे भेजा रहा है, ताकि जाम खुल खुल सकें।