रघुराजनगर नगरी: कोलगवां के मझगवां में पारिवारिक विवाद में चाचा और चचेरे भाई-बहनों ने भतीजी से की मारपीट, थाने में रिपोर्ट दर्ज
कोलगवां के मझगवां में पारिवारिक विवाद के चलते चाचा चाची व चचेरे भाई बहन ने मिलकर भतीजी रंजना नामदेव का रास्ता रोककर मारपीट कर दी । घायल रंजना नाना के साथ बाबूपुर पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कर दी । पुलिस कार्रवाई न होने से रंजना नाना के साथ शनिवार शाम 4 बजे कोलगवां थाने जाकर मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग कर रही है ।