सहारनपुर: सफाई कर्मचारियों के हितों पर संकट, विवादित कंपनी को ठेका देने के फैसले पर यूनियन ने किया विरोध
सहारनपुर में नगर निगम द्वारा 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था के लिए प्रस्तावित ठेका प्रक्रिया पर विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार दोपहर 2 बजे अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ (ट्रेड यूनियन) ने एक निजी कंपनी को ठेका दिए जाने के फैसले का विरोध करते हुए नगर आयुक्त और महापौर को ज्ञापन सौंपा है।