हमीरपुर: हमीरपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घर के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव
सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह 18 वर्षीय युवक का शव घर के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले की है। यहां रहने वाला 18 वर्षीय सूरज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता