मटिहानी: रामदीरी महाजी गांव से मटिहानी थाना की पुलिस ने 02 देशी कट्टा के साथ 01 अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदीरी महाजी गांव से मटिहानी थाना की पुलिस ने दो लोडेड देशी कट्टा के साथ रामदीरी नकटी निवासी मयंक कुमार को गिरफ्तार कर लिया. मटिहानी थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई की दो अपराधी हथियार के साथ गांव में भ्रमण कर रहे हैं. पुलिस ने मौके पर पहुँच एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.