जशपुर: दुलदुला स्कूल-छात्रावास निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पालकों से की सीधी बात, बच्चों की पढ़ाई में नहीं आएगी कोई बाधा
कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को दुलदुला विकासखंड के प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या एवं बालक छात्रावास तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावासों में पेयजल, स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से गुरुवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के