बीकानेर: नागणेची मंदिर के पास पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार
बीकानेर। ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह को जिला पुलिस ओर डीएसटी ने संयुक्त रूप कार्यवाही कर पकड़ा है। एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में की गई।थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि नागणेची मंदिर के पास छह लोगों को पकड़ा है,जो बैंक खातों को रेंट पर लेकर आगे देते थे, बीच में खुद कमीशन खाते थे।