कोंडागांव: माकड़ी थाना पुलिस ने सहयोग चौपाल से मिरमिंडा का विवाद सुलझाया, गांव में दो गुटों के बीच बनी सहमति
कोंडागांव पुलिस की नई पहल "सहयोग चौपाल" के तहत ग्राम मिरमिंडा में गांडा समाज और अन्य ग्रामीणों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का समाधान किया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी माकड़ी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान और तहसीलदार अंकुर रात्रे की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बैठक आयोजित की गई। चर्चा के बाद दोनों पक्षों ने आपसी भाईचारे और सहभागिता