शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एनएच-46 पर गरिमा पेट्रोल पंप के पास हाईवे के मीडियन की झाड़ियों में एक नर कंकाल और बाइक मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी भेजा, साथ ही जांच शुरू कर दी।पुलिस को कंकाल की जेब से कुछ दस्तावेज मिले, जिनके आधार पर परिजनों से संपर्क किया ।