बिशुनपुरा: बिशुनपुरा में 24 अप्रैल को हटेगा अतिक्रमण, लाल चौक व मेन बाजार होंगे खाली
विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के लाल चौक सहित बिशुनपुरा मेन बाजार को 24 अप्रैल को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी खगेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में आज बुधवार को आम नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस के माध्यम से सभी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है कि वे स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें।