दमोह में दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिलेभर में “परीक्षा पर चर्चा” अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक संबल देना और परीक्षा तनाव कम करना है। कलेक्टर ने बताया कि किसी भी दबाव या समस्या में विद्यार्थी हेल्पलाइन 07812350300 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा परीक्षा जीवन का अंत नहीं, आगे बढ़ने का नया मार्ग है।