बदलापुर: बदलापुर नगर पंचायत द्वारा मच्छरों से बचाव के लिए कराई जा रही फॉगिंग, EO ने दी जानकारी
बदलापुर नगर पंचायत द्वारा मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर क्षेत्र में फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत इंदिरा चौक के चारों ओर तथा मुख्य बाजार की गलियों में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी स्वतंत्र प्रताप सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से यह अ