पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद बोले- राहुल गांधी जहां-जहां घूम रहे वहां गठबंधन टूट रहा है
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद आज दिल्ली से पटना पहुंचे। वहीं पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल गांधी जहां-जहां घूम रहे हैं वहां गठबंधन टूट रहा है। इंडिया गठबंधन बालू पर खड़ा है, जिसे गिरना ही है।