पटना ग्रामीण: राहुल गांधी के देवघर मंदिर जाने पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दिया बयान, कहा- पंडों से कहा है कि उनका स्वागत करें
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे आज पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल गांधी जहां भी घूम रहे हैं, वहां मुसलमानों की भीड़ रहती है। वहीं राहुल गांधी के देवघर मंदिर जाने पर उन्होंने कहा कि मंदिर का ट्रस्टी होने के नाते मैंने पंडों से कहा है कि उनका स्वागत करें।