शिकारीपाड़ा: शिकारीपाड़ा के दर्जनों गांवों में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाया गया
झमाझम बारिश के बीच रविवार को 10 बजे से ही शिकारीपाड़ा क्षेत्र के करमाटांड़, ढाका, ढेबाडीह, चितरागड़िया, पिनरगड़िया, सोनाढाब सहित दर्जनों स्थानों पर आयोजित मुहर्रम तजिया जुलूस में हुसैन के चाहनेवाले शामिल हुए और जनता के बीच जाकर एकता, भाईचारा और इंसानियत का संदेश दिया।