गुना नगर: गुना पुलिस लाइन में होली पर्व के लिए एसपी ने पुलिस बल को किया ब्रीफ
गुना जिले में 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 13 मार्च को पुलिस लाइन में एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया। पुलिस बल को निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर निर्देश देकर रवाना किया। एसपी ने कहा, होली पर आम जन कि सुरक्षा व्यवस्था शांतिपूर्ण माहौल आदि को लेकर निर्देश दिए गए है। सभी कानून का पालन कर त्योहार मनाए।