पीरो: सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने दिखाया जबरदस्त विश्वास, पीरो में वटवृक्ष बना आस्था का केंद्र
Piro, Bhojpur | May 16, 2026 पीरो अनुमंडल क्षेत्र में वट-सावित्री पूजा श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाई जा रही है । सुबह होते ही गांव और कस्बों में वटवृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं की भीड़ जुट गई। महिलाएं सोलह श्रृंगार में, हाथों में पूजा की डलिया लिए, अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए पूजा करती नजर आईं। उस दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। कहीं महिलाएं भजन गा रही थीं।