खुडैल: क्राइम ब्रांच ने 58.48 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Khudel, Indore | Jul 31, 2026 इंदौर शहर को नशामुक्त करने और ड्रग्स तस्करों की कमर तोड़ने के लिए क्राइम ब्रांच लगातार एक्शन मोड में है। शुक्रवार 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गश्त और पतारसी के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम को एमआर-04 रोड BRTS बस स्टैंड सुखलिया के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन चौकस जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया