गोविंदगढ़: मालिवास में भेड़िए के हमले से युवक हुआ, जख्मी जिला चिकित्सालय रेफर
मालिवास लहारवाड़ा में भेड़िए के हमले से 26 वर्षीय से युवक जख्मी हो गया,जिसे गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। युवक का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। 26 वर्षीय युवक रिंकू सैनी पुत्र भब्बल सैनी अपने कपास के खेत में गया था। जहां भेड़िए ने उसे पर हमला कर दिया।