खोदावंदपुर: राम कुमार महतो फफौत पैक्स के फिर से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित
फफौत पैक्स के निवर्तमान अध्यक्ष राम कुमार महतो एक बार फिर से इस पैक्स के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश साह को 612 मतों से पराजित किया। निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष राम कुमार महतो को कुल 772 मत मिले जबकि दिनेश साह को 160 मत मिले है इस चुनाव में 62 मत अवैध घोषित किए गए है