बागपत: कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते खाया जहरीला पदार्थ, परिजनों ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती
कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर महिला का उपचार किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।