करतला: छत फोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में कैद चोर, आखिर कब जागेगी पुलिस
Kartala, Korba | Jun 27, 2026 कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि चोरों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है। बरपाली में एक मोबाइल शॉप की छत तोड़कर बेखौफ चोर लाखों रुपये के मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और नगदी लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई... लेकिन सवाल यह है कि आखिर चोर कब तक ख