गया टाउन सीडी ब्लॉक: मुहर्रम जुलूस के दौरान गया शहर में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित,विद्युत दुर्घटना की संभावना को लेकर लिया गया निर्णय
मुहर्रम पर्व के अवसर पर ताजिया, अखाड़ा एवं जुलूसों के सुरक्षित संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने गया शहरी क्षेत्र में निर्धारित अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है। अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग के निर्देशानुसार 25 जून की रात 12 बजे से जुलूस समाप्ति तक तथा 26 जून को शाम 4 बजे से जुलूस समाप्त होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।