चक्की: चक्की-नौरंगा डेरा में सैंड पैकेट भराई तेज, 50 किलो का मानक लागू, गुणवत्ता से समझौता न करने का निर्देश
Chakki, Buxar | May 25, 2026 बक्सर जिले के चक्की-नौरंगा डेरा क्षेत्र में कटाव निरोधी कार्य को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख में नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा था कि घाटों पर मात्र 25 किलो के सैंड पैकेट भरकर काम की औपचारिकता पूरी की जा रही है, जिससे कार्य की गुणवत्ता और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे थे। शिकायतों के बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच शुरू की।