प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशानुसार अरनोद थाना परिसर में थाना अधिकारी शिवलाल मीणा की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कस्बे की प्रमुख समस्याओं और आमजन की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएलजी सदस्य अरुण सिंह चुंडावत ने बैठक में बताया कि कस्बे में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।