अशोक नगर: माहाना गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से 35 वर्षीय बाइक चालक युवक घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के माहाना गांव के पास अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गरगटू सानी गांव निवासी शेख राम पुत्र रघुराज आदिवासी उम्र 35 वर्ष रविवार को शाम 6:00 बजे अपने गांव से अशोकनगर आ रहा था। इसी दौरान माहाना गांव के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे वह घायल हो गया।