इटारसी: रामपुर गुर्रा में ब्लॉक कांग्रेस ने 100% मूंग खरीदी की मांग के विरोध में कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन
100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसान कांग्रेस ने रविवार को दोपहर करीब 2 बजे विरोध प्रदर्शन किया।रामपुर गुर्रा ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुर्रा रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ने किया।