धौलपुर: पुराने बस स्टैंड के पास नकली मावा को कराया नष्ट, टेंपो में लगभग 200 किलो मावा किया गया पकड़ा
धौलपुर जिले में 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान 4 सितंबर से जारी है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह 5 बजे खाद्य विभाग की टीम ने नकली मावा की तलाश शुरू की। इस दौरान एक टेंपो में लगभग 200 किलो मावा ले जाया जा रहा था, जिसे पकड़ा गया। खाद्य निरीक्षक पदम सिंह परमार ने बताया कि यह मावा बाड़ी कस्बे की दुकानों पर सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। मावा नकली, बदबूदार और