धौलपुर: पार्वती नदी में एक वृद्ध महिला ने लगाई छलांग
एक वृद्ध महिला ने पार्वती नदी के पुल से पानी मे छलांग लगा दी। घटना से आसपास लोगों में हड़कंप गया गनीमत रही मौके पर राहगीर युवक श्यामू तिवारी के प्रयास से महिला की जान बच गई। युवक के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर एकजुट हो गए तभी एक स्थानीय व्यक्ति के द्वारा पानी में कूद कर महिला को बाहर निकाला और 108 के द्वारा उसे उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है