धौलपुर: करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह, बाजारों में उमड़ी भीड़, ब्यूटी पार्लर में भी दिखी रौनक
करवा चौथ का पर्व नजदीक आते ही धौलपुर शहर के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को महिलाएं चूड़ी, सिंगर, मेहंदी और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी में व्यस्त नजर आईं। खासकर चूड़ी मार्केट, गायत्री मार्केट, सब्जी मंडी रोड, स्टेशन रोड और पुराना बाजार जैसे प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने पारंपरिक पोशाकों में सज-धजकर बाजारों का रुख