खुर्जा: एक निजी अस्पताल में प्रसूता की हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप
खुर्जा में एक निजी चिकित्सालय में एक प्रसूता की मौत होने के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया, डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया, परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता महिला की मौत हुई है, मृतक महिला की डेड बॉडी को जमीन पर फेंक कर हॉस्पिटल का स्टाफ मौके से फरार हो गया, मामले में जानकारी बुधवार रात्रि 8:30 बजे दी गई।