कानपुर: काकादेव पुलिस ने अभियुक्त को नाजायज गांजे के साथ किया गिरफ्तार
काकादेव थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने चेकिंग के दौरान जे एल रोहतगी अस्पताल के गेट के सामने से अभियुक्त अजय को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 5 बजे बताया अभियुक्त को उपनिरीक्षक विजय नारायण दुबे के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है,जिसके पास से 450 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया है।