कानपुर: घंटाघर के होटल में एजुकेशन काउंसलर ने किया सुसाइड, कहा- मैंने लोगों को बहुत तकलीफ दी
घंटाघर स्थित होटल में एजुकेशन काउंसलर आनंद कुमार श्रीवास्तव ने सुसाइड कर लिया। एसीपी कलक्टरगंज ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।मृतक एजुकेशन काउंसलर था।आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।