कानपुर: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर महाराष्ट्र के युवक की हुई मौत
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक दर्दनाक हादसा हो गया महाराष्ट्र के अकोला निवासी देवेंद्र की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।यात्रियों ने बताया कि वह ट्रेन से लटक कर यात्रा कर रहा था और अचानक से गिर पड़ा।जीआरपी प्रभारी ओम नारायण बुधवार 2:00 बजे बताया कि पास मिले दस्तावेजों के आधार पर युवक की पहचान कर ली गई है।परिजनों को सूचना दे दी गई है।