पिपरिया: महिला को सांप ने पांच बार डसा, 35 एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शनों ने बचाई जान, उपचार के बाद स्वस्थ होकर लौटी
पिपरिया। झील पिपरिया क्षेत्र निवासी राधाबाई अहिरवार को 13 जुलाई को घर के किचन में झाड़ू लगाते समय करीब पांच फीट लंबे काले सांप ने लगातार पांच बार डस लिया। घटना के बाद वह बेहोश हो गईं। पति सुखराम पहले उन्हें झाड़-फूंक कराने ले गए, जिससे इलाज में देरी हुई। तबीयत बिगड़ने पर दोपहर करीब 2:10 बजे उन्हें पिपरिया सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. देवेंद्र ठाकुर की दे