ब्यावरा: ब्यावरा के पगारा बंगला क्षेत्र में शाही बंगला बनेगा पर्यटन केंद्र, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Biaora, Rajgarh | May 20, 2026 ब्यावरा में उमठ परमार राजवंश के महाराजा बलभद्र सिंह के बंगले को पर्यटन और व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसको लेकर राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने बुधवार को शाम 5 बजे करीब पगारी बांग्ला क्षेत्र का निरीक्षण किया। और विकास को लेकर होने वाले कार्यों का जायजा लिया।