वाटिका होटल में गुरुवार को भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, मीना वर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।