शिवपुरी नगर: धमकी से आहत महिला ने पी जहरीली दवा, हालत गंभीर, ज़िला अस्पताल में भर्ती
पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बमरा में एक महिला द्वारा जहरीली दवा पीने का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई, जिसे तुरंत शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, लाली राजावत ने बताया कि उसके भाई ने राजेंद्र कुशवाह की जमीन बटाई पर ली थी, लेकिन फसल के बदले उसे कोई पैसा नहीं दिया गया।