सैदपुर: कड़ी सुरक्षा में हुई TET परीक्षा, त्रिस्तरीय जांच व कड़े आदि उतारने के बाद ही मिला प्रवेश, 50 की आयु वाले भी पहुंचे
शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दूसरे दिन भी सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। केंद्र पर नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे।