तरबगंज: रामपुर टेंगरहा में जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने 3 लोगों को पीटा, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
रामपुर टेंगरहा निवासी अनीता पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे जमीनी विवाद को लेकर लवकुश पांडेय व संजय पांडेय ने गाली-गलौज करते हुए लाठी से उसे मारा-पीटा है। प्रार्थिनी को बचाने दौड़े हरिशंकर पांडेय और शिवानी पांडेय को भी विपक्षियों ने पीटा, जिससे सभी लोगों को चोटें आई हैं। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है।