तरबगंज: छुट्टा मवेशी से टकरा कर दो पीआरडी जवान हुए गंभीर रूप से घायल
शुक्रवार को तरबगंज थाने से ड्यूटी खत्म करके बाईक से आ रहे, पीआरडी जवान जगलाल व संतोष पांडे महगूपुर मोड पर छुट्टा मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हों गए। मौके पर पहुंची डायल 112 टीम ने दोनों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दोनो की हालत को गम्भीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।