तरबगंज: गढी़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
गढ़ी मतदाता जागरूकता को लेकर शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी विजय कांत मिश्रा, एडीओ पंचायत गिरिजेश पटेल ने मतदाताओं को लोकतंत्र के अधिकार के बारे में जानकारी देते हुए वोट न बेकार हो उसके टिप्स दिए। ग्राम पंचायत अधिकारी शिशिर सिंह ने भी शत प्रतिशत मतदान की अपील करते हुए शपथ दिलाते हुए मुकुंदपुर में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।