तरबगंज: तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर भाग ले जाने के मामले में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
क्षेत्र के एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया है कि 17 वर्षीय किशोरी 4 अप्रैल की शाम 5 बजे गेहूं काटने खेत में गई थी। जब काफी समय तक घर वापस नहीं आई तो उसकी काफी खोजबीन की। तब पता चला की थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उसके घर पर पूछने पर उसके परिवार वालों ने गाली देते हुए मारने-पीटने की धमकी दी।