अटरू: अरडाण्द के घुमाव पर लकड़ियों से भरा ट्रोला पलट गया
Atru, Baran | May 25, 2026 अटरू क्षेत्र के एन एच 90पर अरडाण्द गाँव के घुमाव पर बम्बूल की जलाऊ लकड़ियों से भरा ट्रोला अचानक पलट गया। जानकारी के अनुसार स्पीड तेज होने के कारण सड़क पर इस घुमाव पर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। इस दुर्घटना में चालक के मामूली ख़रोंच आई है जिसका प्राथमिक उपचार कराकर छुट्टी दी गई है। इस मामले में कोई पुलिस प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।