रीवा वासियों के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि रीवा की बेटी कैरवी आहूजा ने सपनों की नगरी मुंबई में रीवा का नाम रोशन किया है। मुंबई में आयोजित एक फैशन शो में रीवा निवासी कैरवी आहूजा ने भाग लेकर प्रिंसेस ऑफ इंडिया का खिताब जीता। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सनी लियोनी के द्वारा प्रिंसेस ऑफ इंडिया का खिताब जीतने वाली कैरवी आहूजा को क्राउन पहनकर सम्मानित किया ।