सैदपुर: सैदपुर CHC में तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर ड्यूटी पर आए एनएचएम स्वास्थ्य कर्मी, दो महीने से नहीं मिला वेतन
बीते मार्च और अप्रैल महीने का वेतन अब न मिलने से नाराज सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की और सांकेतिक विरोध प्रकट करते हुए शासन से शीघ्र वेतन जारी करने की माँग की।