मंडला: जिले में कल 1 मई से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा: जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी
Mandla, Mandla | Apr 30, 2026 जिले में युवाओं और बच्चों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से 1 मई से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह-2026 (मस्ती की पाठशाला)” का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला मुख्यालय सहित मण्डला के सभी ब्लॉकों में संचालित होगा, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी विकास खराड़कर ने गुरुवार को शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 20 खेलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।